जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान, राष्ट्रपति ने सांसद रामनाथ ठाकुर को दिया पिता का सम्मान

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्व ठाकुर के पुत्र जदयू नेता व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को यह सम्मान दिया।

इस अवसर पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे सहित देश के नामी गिरामी हस्तियां उपस्थित थे।

सम्मान मिलने पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति, भारत के  प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान बिहार के 13 करोड लोगों के भावना का सम्मान है।

इस सम्मान से बिहार के गरीबों, शोषितों, वंचितों, लांछितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों एवं महादलितों सहित सभी बिहार वासियों का आत्म सम्मान बढ़ा है।

बिहार का नाम एक बार फिर से देश और दुनिया में रौशन हुआ है। बधाई देने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह,मिडिया प्रभारी अनस रिजवान, धर्मदेव कुशवाहा, कृष्णदेव पासवान, मनीष कुमार, डॉ ज्योति निर्मला,

संजीत कुशवाहा,अशरफी सहनी, अरुण पासवान, कौशल सिंह कुशवाहा, प्रमोद मिलिंद, डॉ अमित कुमार मुन्ना,रविंद्र ठाकुर, रज़ा अहमद, राजकुमार साह, जमील अख्तर,सुजित कुमार, वरुण साह आदि ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *