समस्तीपुर। पिछले 20 दिनों से पोस्टिंग के इंतजार में बैठे 12 लिपिकों को संबंधित अस्पतालों में पोस्टिंग कर दिया गया। दूरबीन न्यूज में खबर आने के बाद सीएस डॉ. एसके चौधरी ने सूची जारी कर दी। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने नए स्थानों पर योगदान करने का आदेश जारी किया है। विदित को स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय के निर्देश पर 12 चतुर्थवर्गीय कर्मियों को निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर प्रमोशन दिया गया था।


जारी सूची के अनुसार धर्मेंद्र कुमर को एपीचसी मंगलगढ़, रंधीर कुमार पासवान को सीएचसी हसनपुर, विजय कुमार ठाकुर को सीएचसी विभूतिपुर, रमेश कुमार कर्ण को एपीएचसी चैता उजियारपुर, कामेश्वर लाल देव को सीएचसी सिंघिया एवं शिव शंकर लाल देव को एपीएचसी जानकी बाजार रोसड़ा में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर पोस्टिंग किया गया है।


इसी प्रकार लाला नवनीत कुमार वर्मा को जिला कुष्ठ कार्यालय समस्तीपुर, राम प्रकाश साहू को एपीएचसी गजपट्टी हसनपुर, राजेश कुमार को सदर अस्पताल, रामबाबू राय को सीएचसी मोरवा, श्रीराम तिग्गा को मलेरिया कार्यालय एवं राजेश कुमार पासवान को सीएचसी सरायरंजन में पोस्टिंग किया गया है।


विदित को स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय के निर्देश पर 12 चतुर्थवर्गीय कर्मियों को निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर प्रमोशन दिया गया था। इसके बाद सभी को वेटिंग फोर पोस्टिंग में एसीएमओ कार्यालय में रखा गया था। कर्मी दिन भर बैठकर समय काट रहे थे। इसको लेकर दूरबीन न्यूज में खबर जारी किया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने आनन-फानन में सभी कर्मियों की पोस्टिंग करते हुए इसकी सूची जारी कर दी है।






