समस्तीपुर। समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोईन के पास की है। जहां सीएसपी बंद कर घर लौट रहे CSP संचालक से 50 हजार की लूट की गई लूट के विरोध के दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक विकास कुमार सहित दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में सदस्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी विकास कल्याणपुर के वासुदेवपुर का निवासी हैं। जानकारी के अनुसार विकास कुमार जुट मिल के पास CSP संचालन करता है। मंगलवार की शाम जब वह घर लौट रहा थ तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने घेर लिया।


जब विकास ने घटना का विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान लोगो को आता देख अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। जिसमे CSP संचालक विकास के अलावे दीपक कुमार को गोली लगी। जिसे सदर अस्पताल पहुचाया गया। जहां से उसे DMCH दरभंगा रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


कल्याणपुर क्षेत्र में लूटपाट एवं गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते हैं एएसपी संजय कुमार पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। विदित होकि सोमवार को भी चकमेहसी थाना क्षेत्र में CSP संचालक से ढाई लाख रुपए की लूट की गई थी।






