समस्तीपुर। वारिसनगर थाना के प्रखंड चौक स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे मंगलवार की सुबह खेत में एक किशोरी की लाश मिली। किशोरी की लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी। जिसके बाद मृतका की पहचान गोही नया टोला गांव के वार्ड तीन निवासी कौशल साह के 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी उर्फ़ काजल के रूप में की गई है।


घटना की सुचना पऱ वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार व महिला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। फिर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चांदनी विद्यालय से आयी और खेत मे अपनी माँ के पास चली गयी।


फिर मां ने शाम होते देख पुत्री को बची हुई सरसों की खूंटी लाने के बात कहती हुई चौक से सब्जी लाने चली गई थी। इधर जब वह सब्जी लेकर लौटी तो पुत्री को घर पऱ नहीं देख काफ़ी खोजबीन किया उस खेत के पास भी गया मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार की सुबह जब परिजन कुछ लोगों के साथ खोजने निकले तो किशोरी की लाश खेत में पड़ा था।


थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है, लेकिन हर विन्दुओं पऱ जांच की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा होगा। इधर, परिजनों व लोगो मे यह आशंका है कि किसी ने किशोरी की हत्या किया है। वही, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी की लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया है।






