समस्तीपुर रेल डीएसपी का हुआ विदाई समारोह

मुजफ्फरपुर।  बिहार सरकार गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पटना का अधिसूचना संख्या – 2587, दिनांक-04 मार्च 2024 के द्वारा समस्तीपुर रेल डीएसपी नवीन कुमार को स्थानांतरित कर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, मंझौल, बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है।


मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक, रेल समस्तीपुर के पद पर करीब 09 माह की सेवा अवधी में इनके द्वारा रेल अपराध नियंत्रण व अनुसंधान नियंत्रण तथा विभिन्न अवसरों पर अपने अधिनस्थों से समन्वय बनाकर कई कांडों का सफलतापूर्वक उद्भेदन एवं विधि-व्यवस्था का संधारण कुशलतापूर्वक किये है।

जो अति सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा है। आशा की जाती है कि आगे भी अपने दयित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। श्री कुमार के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन रेल पुलिस कार्यालय, मुजफ्फरपुर में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *