समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग (health department) द्वारा 12 कर्मियों को चतुर्थ वर्गीय पद से निम्नवर्गीय लिपिक पद पर प्रमोशन दिया गया। प्रमोशन के बाद सभी कर्मियों को सीएस कार्यालय में वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग पर रखा गया।
जिसके बाद प्रमोशन लेने वाले सभी कर्मी प्रत्येक दिन सीएस कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति बनाते हैं। वेटिंग फॉर पोस्टिंग में बैठे इन 12 कर्मियों को 15 दिनों के बाद भी पोस्टिंग नहीं की गई है।


नतीजेतन उक्त सभी कर्मी हाजिरी बनाने के बाद कार्यालय में ही रहते हैं। एक तरफ जहां अस्पतालों में लिपिक की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 12 लिपिक पोस्टिंग के इंतजार में बैठे हुए हैं।
हालांकि सीएस डॉ एसके चौधरी ने कहा की प्रक्रिया जारी है। रिक्त पदों की सूची बनवाई जा रही है। शीघ्र ही सभी कर्मियों को विभिन्न अस्पतालों में पोस्टिंग कर दिया जाएगा।


बतादें कि विभिन्न अस्पतालों में परिचारी के रुप में कार्यरत दर्जन भर परिचारी को निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर प्रमोशन दिया गया है। जारी सूची के अनुसार जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय में कार्यरत लाला नवनीत कुमार वर्मा,
एपीएचसी माहे सिंघिया के कामेश्वर लालदेव, पीएचसी विभूतिपुर के विजय कुमार ठाकुर एपीएचसी गजपट्टी के रमेश प्रसाद कर्ण, पीएचसी हसनपुर के रंधीर कुमार पासवान को पदोन्नति दी गयी थी।


इसी प्रकार पीएचसी सरायरंजन में कार्यरत राजेश कुमार पासवान, सदर अस्पताल के राजेश कुमार को निम्न वर्गीय लिपिक के रुप में प्रमोश दिया गया है। वहीं जिला यक्ष्मा केंद्र में कार्यरत राम प्रकाश साहु,
रामबाबू राय, राम तिग्गा, पीएचसी शिवाजीनगर के शिव शंकर लाल देव एवं पीएचसी हसनपुर में कार्यरत धमेंद्र कुमार को भी निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर प्रमोशन दिया गया है। फिलहाल सभी पोस्टिंग के इंतजार में हैं।






