दरभंगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों की ओर दुनिया लौट रही है। राम राज्य के लौटने की शुरुआत हो चुकी है। इससे राष्ट्र का विकास भी तेजी से हो रहा है। ये बातें सिंहवाड़ा मोहनपुर गांव में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचिका दीदी दिव्यांशी ने कही।
उन्होंने कहा कि पिता, माता, भाई एवं समाज के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए यह श्रीराम ने अपने आचरण में उतारकर दिखाया है।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। श्रीराम के जन्म की कथा के दौरान चल रहे सुमधुर भजनों से श्रद्धालु ओत-प्रोत होते रहे। जय श्रीराम के नारों से गांव गुंजायमन हो रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर चल रहे मोहनपुर शिव मंदिर पर यज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। मुखिया कुमार किसलय, मुख्य यजमान अशोक मिश्र, सूर्यनारायण ठाकुर, उप मुखिया गोपाल, सरपंच उदय मिश्र, पंस सदस्य राजा पासवान, चंद्रभूषण मिश्र, राज नंदन मिश्र आदि की देखरेख में चल रहे यज्ञ में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं।





