खानपुर में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, जिप सदस्य ने कहा – बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए खेलना आवश्यक

समस्तीपुर। नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह एवं नेहरू युवा केंद्र के सुपरवाइजर धनंजय कुमार राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि खेल खेलने से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल से जहां एक ओर शारीरिक और मानसिक विकास होता है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्र का नाम रौशन करने का अवसर मिलता है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलना भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी विधाओं के विजेता, उप विजेता और प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके डॉक्टर लाल बाबू, शिक्षक धर्मेश कुमार, रंजन कुमार, अमित कुमार, आपदा मित्र पिंटू कुमार, जय वीर पासवान, अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, विट्टू कुमार, शिवशंकर महतो सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *