बिजली मिस्त्री का महिला से था अवैध संबंध, इसलिए पति-पत्नी ने मिलकर ले ली जान, 24 घन्टे में ही पुलिस ने किया खुलासा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत ग्राम गंगापुर में हुये रोहित दास ह’त्याकांड का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुये कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गंगापुर पेठिया के पास आरा मिल के बगल से बिजली मिस्त्री रोहित दास का शव किया गया था। एफएसएल टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्रित किया गया है।

इस मामले में गंगापुर के राजेन्द्र महतो एवं राजेन्द्र महतो की पत्नी संजू देवी को गिरफ्तार किया गया है। वही  गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र महतो के घर से मृतक का मोबाईल बरामद। एएसपी ने बताया कि बीजली मिस्त्री रोहित दास का अपने गाव गंगापुर निवासी राजेन्द्र महतो के घर आना जाना था। इसी बीच रोहित दास एवं राजेन्द्र महतो की पत्नी संजू देवी के बीच बात-चीत होने लगा, बात-चीत होते होते एक दूसरे के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया।

एएसपी ने बताया कि सात आठ फरवरी की रात अभियुक्त राजेन्द्र महतो जब घर आया तो अपनी पत्नी को रोहित दास के साथ आपतिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद राजेन्द्र महतो अपने घर में लाठी  से मारकर रोहित दास को गभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे घटनास्थल ही रोहित दास की मृत्यु हो गयी। मृत्यु पश्चात घटना में अपनी संलिप्ता छिपाने के उदेश्य से व पुलिस से बचने के लिये राजेन्द्र महतो ने रोहित दास के शव को ले जाकर गंगापुर पेठिया के पास आरा मिल के बगल में फेक दिया।

मृतक का साईकिल भी वही ले जाकर खड़ा कर दिया। जब आठ फरवरी की सुबह शव बरामद होने के पश्चात मृतक के पत्नी सजनी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया। एएसपी ने बताया कि मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *