सौगात : कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 10 फरवरी से मिथिला एक्सप्रेस व 11 से रुकेगी बाघ एक्सप्रेस 

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13021 व 13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस एवं 13019 व 13020 हावड़ा-काठगोदाम -हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 02 मिनट का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 10 फरवरी से गाड़ी संख्या 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 14.32 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 14.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

जबकि 11 फरवरी से गाड़ी संख्या 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस 03.31 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 03.33 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 11 फरवरी से गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम  बाघ एक्सप्रेस 09.01 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 09.03 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 20.53 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 20.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *