कैंसर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, सीएस ने कहा – कैंसर अब लाइलाज नही, समय पर हो इलाज तो बचेगी जान

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस के तहत एएनएम स्कूल में जागरुकता कार्यशाला आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएस डॉ. एसके चौधरी ने की। इस दौरान सीएस ने कहा कि अब कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। अगर समय पर इसकी पहचान हो जाए तो इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि तंबाकू की आदत कैंसर के प्रमुख कारणों में एक है। इसके अलावे अन्य कारणों से भी कैंसर के रोग होते हैं। इसके लिए लोगों को जागरुक रहने की जरुरत है। ताकि समय पर पहचान एवं उपचार होने से जान बच सकती है।

इस दौरान होमी भाभा कैंसर संस्थान के तहत सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. साक्षी झा ने कैंसर के कारणों एवं लक्षणों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रमुख लक्षणों में मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद चकता, पैखाना पेशाब या योनी मार्ग से खून आना, फोड़ा या जख्म नहीं भरना, स्तन में गांठ, स्तन से खून का रिसवा होना, रजोनिवृति के बाद रक्तस्त्राव करना आदि लक्षण है। ऐसा लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए।


सीएस ने एएनएम छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि एएनएम विभाग की रीढ़ होती है। ओपीडी एवं फिल्ड में काम करने के दौरान लोगों को कैंसर, एड्स, एचआईवी सहित अन्य बीमारी से बचाव के लिए जानकारी दें। ताकि लोगों को बीमारी के लक्षण की जानकारी हो सके। इससे लोगों को लक्षण मिलते ही अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच कराएंगे।मौके पर डीएमओ डॉ. विजय कुमार, डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा, डीएएम पंकज कुमार, डीसीक्यूए डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *