समस्तीपुर में मोबाइल दुकान में भीषण चोरी कांड का खुलासा, चोरी की मोबाइल के साथ चार आरोपी भी गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत रुदौली चौक स्थित मोबाईल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुये कांड में संलिप्त चार अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार। घटना 22 जनवरी के रात की है। गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही पर चोरी किया गया विभिन्न प्रकार के मोबाईल उपकरण समेत 12 मोबाईल फोन भी बरामद किया गया। उक्त जानकारी एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की रात्रि में मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत रुदौली चौक पर स्थित मोबाईल दुकान सी डॉट इन्टरप्राईजेज में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा सिढी का गेट का ताला एवं दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के मोबाईल उपकरण एवं मोबाईल की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संदर्भ में मुसरीघरारी थाना में कांड दर्ज करते अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय द्वाराकांड के त्वरित उद्‌भेदन हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके निशानदेही पर कांड में चोरी की गयी विभिन्न प्रकार के मोबाईल उपकरण एवं 12 मोबाईल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा अपराध में अपनी सलिप्ता को स्वीकार किया गया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुफस्सिल थाना के मोहनपुर वार्ड सात के दिपक कुमार, रहीमपुर रुदौली के नंदकिशोर कुमार उर्फ नंदा उर्फ निरज, मोहनपुर वार्ड 9 के मतोष कुमार, रहीमपुर रुदौली के रोहित कुमार शामिल है।

जिसके पास से कांड में चोरी किया गया 12 मोबाईल फोन, तीन विभिन्न प्रकार के मोबाईल उपकरण बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि छापेमारी दल में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पकज कुमार, दारोगा प्रमोद कुमार मंडल, दारोगा अमित कुमार, परि पुअनि शैलेन्द्र कुमार, सिपाही संतोष कुमार, तकनीकी शाखा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *