
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव से पूर्व पुलिस कर्मियों को बेहतर तोहफा दिया है। जिसमें राज्य के 163 पुलिस इंस्पेक्टर को डीएसपी के पद में पदोन्नति दी गई है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा इंस्पेक्टर से डीएसपी बनाए गए पुलिस अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति सहित 163 इंस्पेक्टर को डीएसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है।















