


यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर में केबल बदलने का काम लगातार जारी है। जिसके कारण बुधवार को भी शहर के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 31 जनवरी 2024 को शहर में आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत खुले तार को एबी केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण कुछ मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में नक्कू स्थान, आदर्शनगर, काशीपुर MSKG कॉलेज के नजदीक, प्रोफेसर कॉलोनी, बीएड कॉलेज के सामने, मगरदही आदि प्रमुख हैं।










