ईस्ट सेंट्रल रेलवे रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ समस्तीपुर का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ समस्तीपुर द्वारा रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुक्त (स्काउट) सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समस्तीपुर राजीव रंजन के निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रातः सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। शिविर का उदघाटन सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) प्रकाश सिंह ने झंडोत्तोलन कर किया।

उक्त शिविर में स्काउट्स एवं गाइड्स को कैम्प क्राफ्ट में टेन्ट पिचिंग, फ़्लैग पोल, बेडिंग स्टैंड, बर्तन स्टैंड, ग्लास स्टैंड, शू स्टैंड, गेट मेकिंग, प्राथमिक चिकित्सा एवं बिना बर्तन के खाना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रविन्द्र कुमार के द्वारा किया गया है। इस दौरान स्काउट एंड गाइड को प्राथमिक उपचार के तहत पट्टी बांधना काटने एवं जलने का इलाज करना सहित अन्य तरीका भी बताई गई।

इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) नीरज चन्द्र मिश्रा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त कृष्ण कन्हैया प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, मुख्यालय आयुक्त मो गजनफर ईमाम, कमल किशोर मंडल, प्रमोद कुमार, जगदीश राय, श्याम सुंदर, कौशल कुमार, राम नरेश राय, दिलिप कुमार, वीना पाणी दास, निकिता कुमारी, मनीषा कुमारी, गरीमा , सोनमणि, अविर्ती चंद्रश, पूजा, संगीता, मनीष, सुमनदीप, अली असरफ, सुनील, अनिल, विनोद, संतोष, मोहन, जितेंद्र, अंशु सहित कुल 90 स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर, रेंजर, स्काउटर एव गाइडर ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *