खानपुर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे हनुमानजी, बैंड बाजों व जय श्रीराम के नारों के साथ 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर प्रखंड के खानपुर बाजार स्थित थानेश्वर हनुमान मंदिर में महावीर जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। इसको लेकर शनिवार को तीन दिवसीय पूजा अर्चना शुरू किया गया है। इसके तहत शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई। कलश यात्रा में 108 कन्याओं ने मंदिर परिसर से चलकर पीरकपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे संगम तट पहुंची।

जहां पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। जिसके बाद बैंड बाजों के बीच भक्त नंगे पांव नाचते-गाते कई गांवों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद मंदिर में कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह चरम पर था।

तीन दिवसीय पूजा अर्चना को लेकर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भक्तों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।पंडित दीवाकर मिश्र और राम विनोद मिश्र के अलावे आधा दर्जन पंडित पूजा अर्चना में भाग ले रहे हैं। प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महावीर जी की आवाहन किया गया। ज्ञात हो की 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होना है।

इसी दिन खानपुर में भी भगवान श्री राम के अनन्य भक्त वीर हनुमान की नए प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होना सुनिश्चित है।जिसको लेकर शनिवार से पूजा आरंभ की गई।वहीं 23 जनवरी से मंदिर परिसर में अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।मंदिर को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स लाइटों से सजाया गया है।

पूजा की सफलता में सदस्य करुणाकर पाठक, अरविंद कुमार कुशवाहा, भोला महतो, जितेंद्र कुमार, सुरेश शर्मा, सरपंच चंद्रशेखर सिंह, मुकेश कुमार, कन्हैया लाल, सुनील साह, प्रकाश कुमार, रमण ठाकुर, अमित कश्यप, सूरज मिश्रा सहित समस्त ग्रामीण जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *