हिट एंड रन को लेकर जिला मोटर व्यवसायी संघ समस्तीपुर के बैनर तले चालकों की हुई बैठक, 11 सदस्यीय कमिटी का किया गया गठन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित हिट एंड रन कानून से उपजे गलतफहमी के कारण चल रहे गतिरोध की समाप्ति के दिशा में जिला मोटर व्यवसायी संघ समस्तीपुर के बैनर तले चालकों की एक बैठक जितवारपुर में संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष द्वारा हिट एंड रन कानून की वस्तुस्थिति से सभी चालकों को अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने की बात कही गई।

संगठन के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि प्रस्तावित हिट एंड रन कानून पर संगठन नजदीकी नजर बनाये हुए हैं। भारत सरकार के द्वारा यह कानून को नहीं लागू करने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया है। अगर इसमें कहीं से भी संदेह की स्थिति होगी तो ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में पुनः चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

वाहन स्वामी एवं चालकों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए चालकों के तरफ से रामू राय को संयोजक बनाते हुए 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महासचिव मनोज कुमार सिंह, संगठन के पुर्व अध्यक्ष लाल बाबू राय, राजबाला राय, विशाल राय, सुनील राय, राकेश राय, शशि राज, उमेश राय, बबलू यादव, मिथिलेश राय, ओम यादव , सहित सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *