हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं प्रभावती रामदुलारी उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के भवन निर्माण का डीएम ने लिया जायजा, घटिया ईंट देख निर्माण पर लगायी रोक, जांच का दिए आदेश

 

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार चिकित्सा सेवाएं एव आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बीएमएसआईएल ) से कराए जा रहे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र – सह- हेल्थ वेलनेस सेंटर कर्पूरी ग्राम के भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान इस भवन निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे ईंट की गुणवत्ता प्रथम दृष्ट्या सही नही पाई गई। ईंट का रंग सफेद दिख रहा था।

निर्माण कार्य में प्रयुक्त होनेवाली सामग्रियों की गुणवत्ता सही नही पाए जाने के कारण तत्काल निर्माण कार्य पर जिला पदाधिकारी के द्वारा रोक लगा दी गई है। 2 दिनों के अंदर इसकी जांच कर प्रतिवेदित करने का निर्देश सिविल सर्जन समस्तीपुर एव कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल समस्तीपुर को दिया है। इसके बाद डीएम ने प्रभावती रामदुलारी उच्च विद्यालय कर्पूरी ग्राम के भवन निर्माण के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जा रहे ईंट की गुणवत्ता प्रथम दृष्ट्या सही नही पाई गई। ईंट का रंग सफेद दिख रहा था। निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता सही नही पाए जाने के कारण तत्काल निर्माण कार्य पर रोक जिला पदाधिकारी के द्वारा लगा दी गई है। 2 दिनों के अंदर इसकी जांच कर प्रतिवेदित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर एवम कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *