ससुराल में विवाद के बाद बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया जहर, मासूम की हो गयी मौत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

समस्तीपुर। ससुराल में विवाद के बाद एक युवक ने नशे में धुत होकर खुद भी जहर खाया, इसके बाद मासूम बेटे को भी जहर खिला दिया। जिसके कारण बेटे की मौत हो गई, वही पिता का इलाज दरभंगा में चल रहा है। घटना के पीछे घरेलू विवाद सामने आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघीया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में सुंदर सदा ने नशे में धुत होकर अपने 3 वर्ष से बेटे अरविंद  को जहर खिला दिया।

इसके बाद स्वयं भी जहर खा लिया। इसके कारण बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के मौसी सिंघिया थाना के बेड़ चौक निवासी आशा देवी ने बताया कि सुंदर सदा शराब में के नशे में था। जो हरदिया में अपने बेटे अरविंद सदा को जहर खिला दिया। जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई और उसने स्वयं भी जहर खा लिया। जिसका इलाज दरभंगा में चल रहा है।

फिलहाल घटना के कारण के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। वहीं मासूम बच्चे के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *