शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत योजनाओं के अलावे बच्चों को दी गयी बीपीएससी एवं यूपीएससी के सफलता का मंत्र

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बलहा विश्वनाथ में भी सोमवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सीओ रंजन कुमार दिवाकर के द्वारा दी गयी। साथ ही योजनाओं के लाभ लेने, आवेदन की प्रक्रिया, लाभुकों के शर्त आदि की जानकारी भी दी गयी।


भीषण ठंड के बावजूद शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बच्चों के अलावे काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के तहत अंचल अधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, प्रतिनियुक्त शिक्षक महेश प्रसाद यादव एवं राजीव कुमार झा सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को योजनाओं के अलावे बीपीएससी एवं यूपीएससी में प्रारंभिक सफलता के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *