राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले प्रशांत किशोर, कहा- भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस को नहीं हुआ था राजनीतिक लाभ, इस बार जो होगा वो दिखेगा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बेगूसराय। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के इंफाल वेस्ट से शुरू हो चुकी है। ये यात्रा देश के पूर्व से पश्चिम तक जाएगी और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर भी गुजरेगी। बेगूसराय में हुए प्रेस वार्ता में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पत्रकारों ने पूछा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का देश की राजनीति पर कितना असर होगा।

इसपर प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी ने बीते साल कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल ही भारत जोड़ो यात्रा की थी। उसके बाद जहां पर चुनाव हुए हर जगह कांग्रेस हार गई। अगर आप उस यात्रा के नजर से देखिएगा तो इन यात्रा से कांग्रेस को पहले राजनीतिक लाभ नहीं हुआ, इस बार होगा तो सामने दिखेगा।

बता दें कि प्रशांत किशोर 17 महीने से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। वहीं इन दिनों बेगूसराय में पदयात्रा कर रहे हैं और लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *