कल्याणपुर अंचल के मुजफ्फरपुर निवासी राजस्व कर्मचारी पूसा से दो दिनों से हैं लापता, 11 जनवरी को ड्यूटी के लिए थे निकले 

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। 11 जनवरी की सुबह पूसा आवास से ड्यूटी को निकले राजस्व कर्मचारी लापता हो गए। वो मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के नयाटोला के मूल निवासी हैं। कल्याणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार सिंह दो दिनों से लापता है। वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नयाटोला के निवासी हैं। पूसा टीचर्स कॉलोनी स्थित अखिलेश ठाकुर के मकान में डेरा लेकर रहकर रहते हैं। कल्याणपुर अंचल के सैदपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी का कार्य देखते है।

उनके भाई देवेंद्र कुमार सिंह ने लापता होने के संबंध में पूसा थाना में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि 11 जनवरी की सुबह वे पूसा स्थित आवास से ड्यूटी के लिए निकले थे। लेकिन शनिवार तक घर नहीं लौटे। राजस्व कर्मचारी के अब तक घर नही लौटने से परिजन परेशान हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में कल्याणपुर सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि अंचल कर्मचारियों के परिवार के लोगों ने उन्हें राजस्व कर्मी  शैलेन्द्र कुमार सिंह के लापता होने की जानकारी दी है। पूसा स्थित आवास से निकलने के बाद आंचल कर्मचारी ताजपुर की ओर गए थे। उसी क्रम में लापता होने की जानकारी दी गयी है। परिवार के लोग उनकी खोज में जुट गए हैं। पुलिस को भी जानकारी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *