घर मे अकेली सो रही युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर आरोपी ने युवती को जबरन पिला दिया जहर, गंभीर हालत मे भेंटीलेटर पर चल रहा इलाज

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में घर में अकेली सो रही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही घटना का पता किसी को नहीं चल सके, इसके लिए आरोपी युवक ने युवती को जबरन जहर पिला दिया। जिसके बाद उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई। फिलहाल युवती का इलाज दरभंगा स्थिति एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर है। यह मामला सिंघीया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

निजी अस्पताल में पिछले 15 दिनों से आईसीयू में युवती जिंदगी की जंग लड़ रही है। इस मामले में युवती की दादी के लिखित आवेदन पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिसमे सिंघीया थाना के ही निमि गाँव के कृष्णा पंडित को आरोपित किया गया है। घटना 29 दिसंबर की रात्रि की बताई जा रही है। घटना के संबंध में लड़की की दादी ने पुलिस को बताया कि बच्ची के जन्म के साथ ही उसके सिर पर से मां का साया उठ गया। जिसका पालन पोषण दादी ने ही किया। एक माह पूर्व युवती की शादी भी कर्ज लेकर नयानगर में किया था।

दादी के अनुसार वह इंटर का परीक्षा देने के लिए वो मायके आई थी। मेरा पुत्र शादी में हुए महाजन के कर्ज को चुकाने के लिए वाहर मजदूरी करने गया था। घर पर में और मेरी पोती ही रहती हूँ। 29 दिसंबर की रात पोती घर मे पढ़ाई कर रही थी। मैं बगल के मंदिर पर पूजा देखने गया था। जब लौट कर घर आयी तो मेरी पोती बेहोशी की स्थिति में निर्वस्त्र पड़ी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि निमि गांव के कृष्णा मेरे साथ मारपीट कर जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा जबरन बिष पिला दिया है।

जिसके वाद उसे इलाज के लिए सिंघिया लाया। जहां से गंभीर हालत में दरभंगा रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस उक्त अस्पताल में लड़की का बयान लेने पहुँची। परंतु लड़की के वेंटिलेटर पर बेहोश होने के कारण ना ही उसका बयान ले पाई और ना ही उसका मेडिकल कराया जा सका है। पंद्रह दिनों के वाद जब वेंटिलेटर से लड़की को जब वाहर किया गया तो उसकी मानसिक स्थिति बेहद खराब थी।

वो बहकी बहकी बाते कर रही है। वही किसी को पहचान भी नही रही है। थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है। इधर, घटना के बाद परिजन काफी दहशत में हैं। वही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *