

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर में चोरों का आतंक धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। भीषण ठंड के बीच जहां लोग घर में डूबते रहते हैं, वहीं चोर इसका फायदा उठाकर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान भगवान को भी चोर नहीं छोड़ रहा है। मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास के हनुमान मंदिर की है। जहां अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया।



मंदिर के पुजारी शीलवन्त कुमार ठाकुर ने बताया कि वे रात में मंदिर बंद कर घर चले गए। सुबह जब पहुंचे तो में मेन गेट का ताला पिचका हुआ मिला। वहीं साइड का खिड़की भी टूट कर नीचे लटकी हुई थी। अंदर झांकने पर पाया कि आलमीरा से को तोड़कर उसमें रखे मां दुर्गा के सभी जेवर चोरी कर लिया गया था। इसकी सूचना पुलिस टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुजारी के अनुसार चोरी किए गए गहने की कीमत लगभग 3 लाख से अधिक की है।








