नौ वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव जनवरी 2024 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए समस्तीपुर जिले के समाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को किया गया आमंत्रित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में आयोजित नौ वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव जनवरी 2024 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए समस्तीपुर जिले के एकमात्र समाजिक कार्यकर्ता प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दुधपूरा समस्तीपुर के संस्थापक सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को आमंत्रित किया गया है।

17 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित इस भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का विषय अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक लोक संपर्क है और इसका उद्देश्य प्रस्ताव पर लोगों को प्रेरित करना और सामाजिक कार्यकर्ताओं छात्रों शिक्षको वैज्ञानिकों शोधकर्ताओं उद्योग के पेशेवरो उद्यमियों तथा विज्ञान संप्रेषको जैसे विविध स्तर के हितों वाले व्यक्तियों के लिए एक मंच प्रदान करना है।

यह कार्यक्रम विविध कार्यकलापों जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा संगोष्ठी वक्ताओ के साथ परस्पर संवाद प्रदर्शनीओ प्रतियोगिताओं कार्यशालाओ ज्ञान साझाकरण गतिविधियों प्रौद्योगिकी आदि के माध्यम से सभी हित धारको के बीच संयोजन रखता है।

महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संरक्षक के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंदर सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रो मूलचंद शर्मा अजय के सुद के अलावे देश विदेश के विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाली हस्तियां की भाग लेंगे। एनजीओ संघ बिहार के सचिव समस्तीपुर जिला के अधिवक्ता संजय कुमार बबलू के चयन पर प्रगति आदर्श सेवा केंद्र की संरक्षक शिक्षिका अमृता कुमारी, रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला,

आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, एकता युवा मंडल के संस्थापक मोहम्मद एजाज, युवा मंडल स्पोर्ट्स क्लब मालदह के रुपेश कुमार, साहित्यकार राजीव गौतम ,एडवोकेट रणधीर कुमार, तेलंगाना के समाज सेवी हरिप्रसाद आदि कई लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि यह समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *