हिरोइन तस्करी में शामिल मोहनपुर के दो युवक को पुलिस ने दबोचा, 530 ग्राम हिरोइन भी बरामद

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

गया, दूरबीन डेस्क। गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरोईन तस्करी में शामिल दो अपराधकर्मी को 530 ग्राम हिरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल के पास कुछ हिरोईन तस्कर हिरोईन के खरीद बिक्री के लिए इकट्ठा हुए है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम में थानाध्यक्ष, बोधगया के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनिकी शाखा, गया के पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल के पास छापामारी की गई तो पुलिस को देखकर तीन व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसमें से दो व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया एवं एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया।

पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर मिथलेश यादव, पे रामरूप यादव, साव महमदपुर, थाना मोहनपुर एवं अशोक कुमार मांझी, पे स्व अमिरक मांझी, सा अमवाँ, थाना बोधगया, दोनों जिला गया बताया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाए गए अभियुक्त का विधिवत तलाशी लेने पर मिथलेश यादव के पास एक लगभग 530 ग्राम हिरोईन तथा अशोक कुमार मांझी के पास से सेम्पल में दिखाय जाने वाला एक पुड़िया हिरोईन बरामद हुआ।

तत्पश्चात दोनों अभियुक्त को विधिवत बरामद सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही इस संबंध में बोधगया थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाए दोनों अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी लिए गया पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *