समस्तीपुर सदर अनुमंडल में पांच घन्टे बिजली रहेगी बाधित, जल्दी से 10 बजे से पहले निपटा लें काम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में 8 जनवरी 2024 को विद्युत ग्रिड उपकेन्द्र समस्तीपुर में शीतकालीन मेंटेनेंस का कार्य होगा। जिसके कारण सोमवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस कारण कई 33 हजार फीडरों यथा ई हाउस, पूसा, कल्याणपुर, सिरसिया, कर्पूरीग्राम, जितवारपूर आदि की विद्युत आपूर्ति उक्त समय में ग्रिड से ही बाधित रहेगी। फलस्वरूप इन फीडरों से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति उक्त समयावधि में बाधित रहेगी।

इस दौरान समस्तीपुर शहर में भी विद्युत आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए 11 के0 वी0 फीडरों को बारी बारी से (Rotation) काट-काट कर की जाएगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली संबंधित कार्य 10 बजे तक निपटा लेने का कष्ठ करें। उक्त जानकारी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल समस्तीपुर (शहरी) के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *