

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। अंतर महाविद्यालय कबड्डी महिला टूर्नामेंट 2023-24 में महिला कॉलेज समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने कप्तान रूपा कुमारी के नेतृत्व में संध्या कुमारी, प्रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रियंका और निशा की बदौलत शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में सेकेंड रनर के साथ चौथे स्थान पर रहा। यह टूर्नामेंट 5 – 6 जनवरी 24 को एमआरएम कॉलेज दरभंगा में हुआ। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।


महाविद्यालय के पीटीआई अजीत कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के महाविद्यालय के खिलाड़ियों लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी महिला कॉलेज से क्रिकेट टीम में 6 खिलाड़ियों का, फुटबॉल टीम में एक खिलाड़ी तथा एथलेटिक्स टीम में 4 खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम में ईस्ट जोन तथा ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण शिक्षकों में हर्ष है।







