नववर्ष पर घरों की निपाई पुताई के लिए लाने गयी थी मिट्टी, घर पहुंची महिला की लाश, मिट्टी निकालने के दौरान मलबे में दबकर दो महिला की हो गयी मौत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां घर की निपाई पुताई के लिए मिट्टी लाने गयी दो महिला की मौत हो गयी। गढ्डे से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का धंसना गिर गया, जिसके मलबे में डबकर दो महिलाओं की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि अन्य बाल-बाल बच गया। घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर अनु पंचायत के मिल्की गांव की रविवार की दोपहर की बतायी गयी है। जहां मिट्टी के धंसना में दबकर दोनों की मौत हो गयी।

दोनों मृतिका की पहचान मिल्की गांव के रमेश सदा की 30 वर्षीय पत्नी रेणु देवी और रंजीत सदा की 17 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गयी। जबतक लोगों ने मलबे हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गयी। जिसके बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मिल्की गांव के पांच-छह महिलाएं और कई लड़कियां गांव के ही मिल्की पोखर के बगल में एक गड्ढा में से मिट्टी निकालने गयी थी। बताया गया है कि नए साल को लेकर घर की निपाई पुताई एवं चुल्हेे बनाने के लिए मिट्टी निकालने गयी थी। गढ्डे से मिट्टी निकालने के कारण वह सुरंगनुमा बन चुका था। जिसके कारण रविवार की दोपहर जब महिलाएं उसी सुरंग में से मिट्टी निकाल रही थी, इसी दौरान ऊपर से मिट्टी भर-भराकर गिर गया। जिसके कारण दोनों मिट्टी के मलबे में दब गयी।


बाहर खड़ी महिलाओं ने हल्ला मचाना शुरु किया तो आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर मिट्टी का मलवा हटाकर दोनों महिला को बाहर निकाला। लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है। इधर घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *