श्रीराम जन्म भूमि की अक्षत कलश की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के जयकारों के साथ शामिल हुए सैकड़ों लोग

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से मिले

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड के श्री रामजानकी मठ चकोटी में रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का विधिवत पूजा अर्चना के बाद भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।पूजा आरएसएस खंड कार्यवाहक राजकुमार ने की।महामंडलेश्वर रामसेवक दास की अगुआई में कलश शोभा यात्रा श्री रामजानकी मठ चकोटी से शुरू होकर श्रीपुरगाहर ठाकुरबाड़ी होते हुए शादीपुर के रास्ते हरिहरपर खेड़ी महादेव मंदिर पहुंची।

जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान जय श्री राम की जयघोष से पूरा वातावरण गुंजित हो रहा था। बताया गया की अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। एक जनवरी से पूजित अक्षत, मंदिर की तस्वीर एवं आमंत्रण पत्र घर घर वितरण किया जाएगा। जिसे 15 जनवरी तक पूरा करना है। शोभा यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र फर्नांडिस ने किया।

कार्यक्रम में रमेश नायक, जितेंद्र कुमार, गजेंद्र प्रसाद, भोला महतो, विनोद कुमार, श्रीकांत सिंह, मो.कासिम मंसूरी, बम भोला सिंह, दीपक सहनी, संजीव ईश्वर, अजय कुशवाहा, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार झा, गोपाल कुमार, बिजेंद्र महतो एवम सैकड़ों सैकड़ों भक्त शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *