बारात में डांस के विवाद के बाद बारातियों पर लाठी, डंडा, चाकू से किया गया हमला, एक की मौत, कई गंभीर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में डांस करने को लेकर हुए विवाद हिंसक रूप ले लिया। जिसके कारण हुई मारपीट में जख्मी एक की मौत हो गयी, जबकि कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना पटोरी थाना के तारा धमौन गांव की है। जहां मंगलवार देर रात बारात में डांस के दौरान विवाद हो गया। फिर कुछ लोगों ने बारातियों पर लाठी, डंडा, चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में पटोरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर पहाड़पुर निवासी गंगा विष्णु राय के पुत्र शिवशंकर राय (30) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव का माहौल तनाव पूर्ण बना है।

वहीं इस घटना में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। जिनमें विकास कुमार की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय लोगो की मदद से जख्मी लोगो को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के अलावा कुछ निजी अस्पतालों में की जा रही है। इस घटना से आक्रोशित बारात पक्ष के लोगों ने पटोरी के चंदन चौक पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने टायर जला कर घटना पर आक्रोश जताया। सड़क जाम स्थल पर डीएसपी रविशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष पीके मिश्रा, अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *