जेनिथ सेंट्रल स्कूल में साईंस प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों की प्रस्तुति देख गदगद हुए लोग

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शहर के धरमपुर में बुधवार को जेनिथ सेंट्रल स्कूल छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन लक्ष्य साईंस  कॉमर्स कोचिंग के चेयरमैन सह ज़िला पार्षद ठाकुर उदय शंकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छात्र छात्रओं के द्वारा लगाये गये विज्ञान प्रदर्शनी की प्रसंशा करते हुये कहा कि जेनिथ सेंट्रल स्कूल के संस्थापक मज़हर आलम ने कम समय मे छात्रों के शिक्षा में उत्कृष्ट ऊर्जा का संचार किया है। जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। इस स्कूल के शिक्षक शिक्षिका ने छात्रों को शिक्षा देने में अच्छा कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि ये देखकर मुझे काफी खुशी मिली कि मेरे संस्थान के कुछ छात्र भी इस स्कूल में छात्रों को शिक्षा दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि जेनिथ सेंट्रल स्कूल के संस्थापक व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मौके पर डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ उजमा तौहीदी, समजजेवी हाजी एहसानुल हक चुनने, प्रो तैयब, पिंटू कुमार, ताजदार तौहीदी, मेहंदी हसन, मो नदीम, अंकित कुमार, राहुल कुमार, उजमा आफ़ीफ़ा, शगूफा प्रवीण, मंशा कमाल, अज़हर आलम, समाज सेवी एजाजुल हक नन्हे, आदिल खान, मो आमिर, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *