विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं डब्ल्यूओसीएचईटी संस्था के सौजन्य से दलसिंहसराय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं डब्ल्यूओसीएचईटी संस्था के सौजन्य से दलसिंहसराय प्रखंड के पगड़ा पंचायत में नि: शुल्क स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस जांच शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा जांच किया गया एवं दावा वितरण किया गया। शिविर में डॉ. कुमुद रंजन, डॉ. रोमा शाक्षी, डॉ. शुभम पानेकर, डॉ. गोपाल प्रसाद, डेंटल सर्जन डॉ. प्रशांत मंडल, डॉ. प्रसून कुमार, डॉ. चंदन कुमार शामिल थे। जिनके द्वारा मरीजों की जांच पड़ताल के बाद दवा परामर्श किया गया।

साथ ही स्वास्थ्य कर्मी छविशंकर गिरी के द्वारा भी सहयोग किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष भास्कर आलोक, महामंत्री प्रभाकरण रंजन, संयोजक राजू जी, अरबेश जी, कोषाध्यक्ष हरिओम पोद्दार, अभिभावक विकास कुमार विदुर जी के अलावे सदस्यों में अरविंद, राजीव कुमार, मुकुंद कुमार, उज्ज्वल चौधरी, विद्यानंद सिंह,पंकज समेत अन्य सहयोगियों ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *