समस्तीपुर में जांच के दौरान चार दवा दुकानों में मिली अनियमितता, ADC ने सभी दवा दुकानों के संचालक से किया जवाब तलब

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। औषधि विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कई दवा दुकानों की जांच की गयी। जांच के दौरान मिली अनियमितता के बाद सभी दवा दुकानों के संचालकों से जवाब तलब किया गया है। सहायक औषधि नियंत्रक निलिमा कुमारी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ड्रग्स इंस्पेक्टरों के द्वारा दवा दुकानों की जांच पड़ताल की गयी। इस कड़ी में कर्पूरीग्राम डढ़िया बेलार स्थित अतिफ मेडिकल हॉल, ताजपुर के मोतिपुर रामदयाल चौक स्थित सिटी मेडिकल स्टोर एवं ताजपुर थाना रोड मोनू कॉम्पलेक्स स्थित उषा फार्मा में कई गड़बड़ी मिली।

जांच के दौरान शिड्यूल एचवन रजिस्टर का संधारण नहीं किया गया था। वहीं निरीक्षण के दौरान दुकान पर कोई भी सुयोग्य व्यक्ति उपस्थित नहीं थे एवं क्रय बीजक क्रमांकित नहीं पाया गया। जिसके कारण इन तीनों दुकानों के संचालकों से जवाब तलब किया गया है। संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि डीएम के निर्देश पर लगातार दवा दुुुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *