यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं द उम्मीद, समस्तीपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ डॉ. एसएमएएस रज़ी की अध्यक्षता में की गई। नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया।



अध्यक्ष डॉ. रजी के द्वारा वी.डी. केशव, ह्यूमनीटेरियन एम्बेसडर एण्ड इंटरनेशनल कॉर्डिनेटर यूक्रेन एण्ड श्रीलंका -सह -सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, समस्तीपुर, डॉक्टर प्रदीप कुमार, लैब टेकनिशियन नवीन जी एवं अविनाश कुनार को माल्यार्पण, चादर एवं पाग देकर सम्मानित किया। डॉ. रज़ी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करना मानवता की परम पूजा है। रक्तदान महादान है। रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में नये रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।


जो रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। तीन महीने के अन्तराल पर रक्तदान किया जा सकता है। वहीं केशव ने कहा कि रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों को जीवन तो मिलता ही है साथ ही रक्तदाता को रक्तचाप संबंधी समस्याएँ नहीं होती, कैंसर नहीं होता एवं त्वचा की कांति बनी रहती है। इसलिए रक्तदान करना चाहिए। द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार, हेमा कुमारी, नवनीत, आदेश, सुमित आदि ने रक्तदाताओं को रक्तदान हेतु प्रेरित किया। इस रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।






