यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। शादी के लिए पहुंचे दूल्हे को कुछ लोगो ने हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुचे लड़की के चाचा को भी मारपीट कर जख़्मी कर दिया गया। वही दूल्हे के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव की है। बताया जाता है कि उजियारपुर के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में दरवाजा लगने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने दूल्हे के वाहन पर हमला कर दिया। हथियारबंद बदमाशों ने दूल्हे के साथ मारपीट किया और उसके गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


इस दौरान बीच बचाव के लिए पहुंचे लड़की के दो चाचा को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार दुल्हा के वाहन में रखा जेवर आदि भी लूट लिया गया। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। घटना के संबंध में जख्मी का बताना है कि बारात भगवानपुर देसुआ से लखनीपुर महेशपट्टी गांव के मदन राय के घर पहुंची थे।


तभी रामपुर केशोपट्टी के कुछ हथियारबंद बदमाश अचानक दूल्हे के गाड़ी पर हमला कर उसके साथ मारपीट किया और उसके गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दूल्हे के साथ मारपीट होता देख लड़की के चाचा बीच बचाव करने पहुंचे तभी बदमाशों ने उनको भी रॉड और डंडे से मार कर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन फ़ानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तप्तीस इसमें जुट गई है।







