समस्तीपुर का 25 हजार का इनामी शराब धंधेबाज मंजय लाल गिरफ्तार, अन्तर जिला अन्तर्गत लूट, डकैती, शराब के दर्जन भर से अधिक कांडों में थी तलाश

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। अन्तर जिला अन्तर्गत लूट, डकैती, एवं शराब जैसे दर्जनों कांडो के वांछित व 25 हजार के इनामी शराब माफिया मंजय लाल यादव उर्फ मंजय लाल राय को सरायरंजन से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मंजय सरायरंजन थाना के शितलपट्टी गांव का है। पुलिस कार्यालय में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार की शाम को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान कुख्यात अपराधी व शराब माफिया ईनामी अपराधी मंजयलाल यादव उर्फ मंजयलाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मंजय सरायरंजन के शितलपट्टी का रहने वाला है।उसके विरुद्ध 25 हजार का इनाम भी है।

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने से पहले मंजय लाल शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता था। शराबबंदी कानून लागू होने के बाद मंजय शराब की तस्करी में करने लगा। धीरे-धीरे यह शराब माफिया बनकर कई जिले में बड़ा सिंडिकेट खड़ा कर दिया। इसके विरुद्ध समस्तीपुर सहित अन्य जिले में लूट, डकैती व शराब के दर्जन भर से अधिक कांड दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में सरायरंजन में मंजय लाल के होने की सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी ने बताया कि 08 दिसंबर 2022 को सरायरंजन पुलिस एवं मद्यनिषेध ईकाई, पटना की टीम ने गुप्त सूचना पर कंकालीपुर स्थित मंजय लाल यादव के साहिल इंटरप्राईजेज के सामने सड़क पर पहुची। साहिल इंटरप्राईजेज परिसर में लगे एक ट्रक, एक पिकअप भान से कई लोग शराब के कार्टूनों को उतारकर वहा लगी मोटरसाईकिलों एवं साहिल इंटरप्राईजेज के अन्दर हॉल व गोदाम में अंदर रख रहे है। पुलिस गाड़ी को देखकर कार्टून उतारने वाले जोर-जोर से हल्ला करने लगे की पुलिस पहुँच गयी है।

जिसके बाद इंटरप्राईजेज के छत से एवं स्थल से पुलिस के उपर जानलेवा अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। पुलिस द्वारा परिचय देते हुये फायरिंग रोकने के लिए बोला गया था, परंतु अपराधी फायरिंग करते रहे जिसके जबाब में पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई। जिसके बाद अपराधी इधर उधर भाग गये। जिसके बाद साहिल इंटरप्राईजेज के अंदर एवं गाड़ी पर से अवैध विदेशी शराब के साथ कई वाहनों को जप्त किया गया एवं कांड में संलिप्त कुख्यात अपराधी मंजयलाल यादव उर्फ मंजयलाल कुमार राय समेत 11 अपराधकर्मियों को नामजद करते हुये सरायरंजन थाना दर्ज की गयी थी। इसमें नामजद अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *