ईसीआर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने जवानों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, आरपीएफ व जीआरपी को आपसी तालमेल बनाकर अपराध कंट्रोल करने का दिया आदेश

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त शुक्रवार को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर का निरीक्षण किया गया है। इस अवसर पर आईजी आरपीएफ द्वारा रेलवे में ललित कला केंद्र हॉल, समस्तीपुर मे जवानों के बीच सुरक्षा सम्मेलन किया। इस दौरान जवानों की समस्याओं और उनके ड्यूटी संबंधी कर्तव्यों का पालन करने, यात्री के सामानों की चोरी की रोक थाम जीआरपी के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर करने का आदेश दिया।

उन्होंने यात्रियों को मदद करने, अपने उत्कृष्ट कार्य करते हुए यात्रियों के बीच रेल और आरपीएफ की छबि को मददगार के रूप मे स्थापित करने, हेल्पलाइन, ऑनलाइन रेल मदद और मेरी सहेली के माध्यम से महिला यात्रियों की मदद करने, रेल में होने वाले अपराधो पर रोक थाम करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा आधुनिक टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करते हुए अपराधो की रोक थाम करने, सीसीटीवी को और प्रभावी बनाते हुए अपराध पर निगरानी रखी का निर्देश दिया।

इस कड़ी में उन्होंने आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया गया है। उनके द्वारा आरपीएफ बैरक जितवारपुर का निरीक्षण कर जवानों के रहने के बेहतर उपायों पर चर्चा। आरपीएफ बैरक में पौधा रोपण कार्य भी किया गया है। मौके पर कमांडेंट एसजे ए जानी, एसी टीएस गोपा कुमार, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, अविनाश क्रोशिया, अंगद कुमार, चंदन कुमार, पीके चौधरी, शशि कांत तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *