यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक जख्मी हो गया। घटना सोमवार को होना बताया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा के बाद लोगो ने जख्मी का इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया गया है। इधर हादसा की सुचना पर उजियारपुर पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।


मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चांदचौर करिहारा गांव निवासी राकेश याजी का पुत्र रौशन याजी के रूप में बताया गया। इस बीच जख्मी युवक की पहचान समाचार प्रेषण तक नही हो पायी थी। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि मृतक अपनी बाइक से घर से निकला था यह कह कर कि सातनपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहा है। इसी बीच हादसा की सूचना मिली।


मामले में उजियारपुर थाना एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि हादसा में जख्मी युवक का इलाज के लिए जिला के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि इस दौरान अज्ञात वाहन को चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा है।







