सरायरंजन में पूजा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, घटना के बाद गांव में मचा कोहराम, पूजा में शामिल होने दिल्ली से आया था गांव

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना के रामचंद्रपुर ड्योढी गांव के वार्ड 2 में बिजली की करंट लगने से सोमवार की दोपहर सिद्धांत कुमार ( 25 वर्ष ) की दशहरा के नवमी पूजा के समय ही मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है की दिल्ली से नौकरी से छुट्टी लेकर दशहरा पूजा में शामिल होने वह अपने घर वापस आया था। दरवाजे के पास ही माता दुर्गा की पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बिजली के मेंन स्विच काटने पहुंचा तो सिद्धांत करंट की चपेट में आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगो ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सिद्धांत के माता पिता के अलावा रिश्तेदार और गांव के लोगों की आंसू नही थम रहा था। एक तरफ खुशियों का माहौल था, सभी लोग मां की आराधना में लगे थे, वही इस घटना के बाद मातम पसर गया। बताया जाता है कि तीन साल पहले उसकी शादी नेहा कुमारी से हुई थी। डेढ़ साल का एक उसे बेटा भी है। युवक के पिता भी शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार रहते हैं ऐसे में बेटे की मौत के बाद मां विम्मी देवी का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। नवमी के दिन बेटे की मौत के बाद उसकी मां विम्मी देवी पिता हरिशंकर प्रसाद सिंह रो-रोकर कह रहे थे परिवार उजड़ गया।

इस उजड़ा आशियाना को लेकर परिजनों में भी और गांव के लोगों के भी चिंता का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि रामचंद्रपुर  में लंबे समय से माता भगवती जो साक्षात पोखर की खुदाई में अवतार हुई थी। मजदूर की खुदाई के क्रम में गलती से भगवती के शरीर का एक अंग कट गया था, बाद पूरा पोखर खून से लहू लूहान हो गया था। तभी से यहां पूजा अर्चना की जाती है। यहां जो मन से पूजा करता है भक्त उसकी मां की मनोकामना पूरी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *