यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर ज़िले के मथुरापुर स्थित एक होटल में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में जन कल्याण में मानवाधिकार की भूमिका पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष प्रदुमन कुमार ने किया मंच संचालन युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपू पोद्दार ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन विधिवत दीप प्रज्वलित करते हुए स्कूली छात्रों के द्वारा स्वागत गान एवं राष्ट्रीय गान से शुभारंभ किया गया। मिथिला के संकृति के अनुसार आये हुये अतिथियों का स्वागत पाग, पुष्प गुच्छ, शॉल एवं गीता भेंट कर किया गया।




इस अवसर पर मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी ने बताया कि मानवाधिकार आयोग क्या है इसे समझने की जरूरत है। लोगों में मानवाधिकार को लेकर विशेष जागरूकता की जरूरत है। आम लोगों को अभी तक ये पता नही है कि मानवाधिकार आयोग को सुप्रीमकोर्ट ने कानून में कितनी महत्व दिया है। उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम समस्तीपुर में इस लिए रखा गया है कि यहां सबसे पहले संगठन बनाकर इसको मजबूती प्रदान किया जाये तभी ज़मीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर इसके अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाये।


मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रदुमन कुमार, ज़िला प्रभारी अभय प्रकाश, डॉ राजीव मिश्रा, डॉ कनुप्रिया मिश्रा, नगर निगम के उप महापौर राम बालक पासवान, मथुरापुर ओपी की महिला दारोगा मनीषा कुमारी, पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर कुशवाहा, ज़िला पार्षद नंद किशोर चौधरी, डॉ सुनील कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।






