समस्तीपुर में विदेशी शराब तस्करी मामले में 8 धंधेबाजों को मुफस्सिल पुलिस ने दबोचा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के बेझा डीह पंचायत के सिरखोइया चौर में छापेमारी कर 8 धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इस दौरान 42 लीटर विदेशी शराब व चार बाइक भी जब्त किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी स्वाति कृष्णा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में गुप्त सूचना मिली की चार-पांच मोटरसाइकिल से शराब तस्कर शराब लेकर सिरखोइया चौर के पास तीनबटिया चौक पर खरीद बिक्री करने वाले है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना के थानाअध्यक्ष व पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन का छापेमारी किया गया। छापमारी के क्रम में 42 लीटर विदेशी शराब के साथ आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगो मे मुफस्सिल थाना के रुदौली के सन्नी कुमार, कोरबद्धा के रवि कुमार, सुनील कुमार, शिव कुमार, संतोष कुमार, कर्पुरीग्राम मुकुंदपुर के कौशल कुमार, मुफस्सिल थाना के जितवारपुर के रोबिन राय व उदय शंकर प्रसाद यादव हैं। इसमे रोबिन राय पर कुर्की वारंट भी था। इसके साथ शराब के कारोबार में प्रयुक्त होने वाले चार मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। छापेमारी टीम में दारोगा आनंद कुमार कश्यप, राहुल वत्स राज हंस, विशाल प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *