बड़ी खबर : दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, हेल्पलाइन नम्बर जारी
दूरबीन डेस्क। बिहार में अभी अभी बड़ा रेल हादसा हुआ है। घटना दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के डाउन लाइन पर हुई हैं। जानकारी के अनुसार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे आठ बोगी के पटरी से उतरने की सूचना है। वही कई लोगों की मौत की सूचना भी मिल रही है। जिसकी सूचना पर स्टेशन पर अफरा तफरी की स्थिति है। ग्रामीण बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते हैं दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों की टीम राहत व बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की ओर कूच कर चुकी है। घटना के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। साथ ही पूर्व मध्य रेलवे के कई अधिकारियों की टीम भी घटनास्थल के लिए निकल चुकी है इधर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दी है।




इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत व बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।
Helpline number
PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004


घटना के बाद नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच कोहरा मच गया। यात्री दहशत में चिल्ला रहे थे। वहीं कोच में फंसे यात्री किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए थे। इधर, पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बुलेटिन नंबर दो जारी करते हुए बताया कि मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटना स्थल के लिए रवाना हो चूका है। किसी प्रकार के जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है।






