माता-पिता को मौत के बाद दादा दादी की छांव में पली पोती दारोगा बन लौटी गांव, लोगों में छायी खुशी, पति ने भी किया सहयोग

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी स्व.दिनेश महतो की पुत्री प्रियंका कुमारी दरोगा बन कर जब जब लौटी तो खुशी से उछल पड़े। गांव की बेटी को वर्दी में देख सभी काफी खुश थे। जब प्रियंका दो वर्ष की थी तो उनके पिता की मौत बीमारी से हो गयी थी। करीब पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मा की भी मौत हो गई। दो साल से ही उसकी देखभाल दादी तारा देवी व दादा रामविलास महतो ने किया। प्रियंका गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ाया लिखायी की थी।

ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी प्रियंका ने वर्ष 2022-23 में दरोगा पद पर  चयनित होने के बाद वे बुधवार को अपने घर पहुंची थी। मुखिया नशीमा खातुन ने कहा कि यह गांव के लिए गौरव की बताया। बचपन से ही लगनशील व मेधावी छात्रा रही। प्रियंका ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य तय हो तो बस सही दिशा में चलने की जरूरत होती है। इसी का नतीजा है कि आज क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई देने वालों का कतार लगा हुआ है।

पूर्व जिला पार्षद वसीम राजा ने मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उन्होंने कहा जब प्रियंका दो वर्ष की थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। प्रियंका गांव के सरकारी स्कूलों में हीं अपनी पढ़ाई जारी रखी। जिसकी शादी भी बेगूसराय जिले के छौराही में हुई।जहां पति की प्रेरणा और सहयोग ने प्रियंका को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *