अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस : केंद्रीय विद्यालय की बच्चियों ने निकाली जागरूकता रैली, बोली बेटी को अधिकार दो, बेटों जैसा प्यार दो

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर साल की 11 अक्टूबर को बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत बुधवार को केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में भी बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्रीपति राम ने कहा कि बालिका दिवस पर दुनिया भर में बालिकाओं के अधिकारों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई जो विद्यालय से रेलवे कॉलोनी तक गई। जिसमें छात्राएं अपने हाथ में सभी क्षेत्र के महान महिलाओं के चित्र लेकर उनके आदर्शों पर चलने की उदघोष कर रही थी। बालिकाएं अनेक श्लोगन जैसे, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, बेटी कोअधिकार दो-बेटे जैसा प्यार दो, एक बेटी पढ़ गई -सात पीढ़ी तर गई से आकाश को गुंजायमान कर रही थी। इस रैली का नेतृत्व रसायन शिक्षिका श्रीमती राणी शर्मा कर रही थी। मौके पर सोनी कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, अलीशा कुमारी, रुची कमारी, काजल कुमारी शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *