समस्तीपुर। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चक्र का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसके तहत अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को भी टीकाकरण कार्य शुरू किया गया। पूर्व निर्धारित 1630 स्थान पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 14 अक्टूबर तक चलेगा।इस दौरान अभियान के पहले दिन लगभग दो हजार से अधिक बच्चों व गर्भवति को टीका लगाया गया। इसके तहत जिले में पूर्व से निर्धारित 1630 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य किया गया। डीआईओ डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि पहले दिन दो हजार 234 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि यूविन पोर्टल में तकनीकि खराबी के कारण सोमवार को समय से अपलोड नहीं किया गया। हालांकि टीकाकरण कार्य कहीं भी प्रभावित नहीं हुआ है।



उन्होंने कहा कि निर्धारित आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया है। मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत दिए जाने वाले टीकाकरण का सभी डिटेल यूविन पोर्टल पर अपलोड करना है। ताकि लाभुकों को अलगे टीकाकरण की सूचना समय से पहले उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दी जा सकी। लेकिन पोर्टल में तकनीकि खराबी के कारण दिन के एक बजे तक विभाग इसको लेकर परेशान रहा। वहीं पोर्टल काम नहीं होने के कारण लाभुकों का टीकाकरण के बाद मैन्यूअल तरीके से फार्म भरा गया। जिसमें मोबाइल व आधार पर नंबर भी अंकित किया गया।









