सम्मान समारोह : वारिसनगर में विधानसभा उपाध्यक्ष व महिला आयोग की अध्यक्ष सहित दर्जन भर नेता हुए सम्मानित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वारिसनगर विधानसभा के सतमलपुर उच्च माध्यमिक रहीमउद्दीन विद्यालय परिसर में शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो शाहिद अहमद ने सभी जनप्रतिनिधियों को समानित किया। सम्मान समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्य महिला आयोग के चेयरमैन अश्वमेध देवी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय, नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा के आलावे वारिसनगर, ताजपुर, मोरबा, शिवाजीनगर, खानपुर अन्य प्रखंड अध्यक्षों को मिथिला के रीति रिवाज के तहत चादर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है। आरक्षण के मामले में उन्होंने कहा कि देश के सबसे पहले बिहार में पंचायत से लेकर जिला स्तरीय तक चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। महिलाओं को आरक्षण देने में बिहार सबसे आगे है। जिसका श्रेय एकमात्र व्यक्ति नीतीश कुमार को जाता है। जिन्होंने पंचायती राज व्यवस्था में 50% महिलाओं को आरक्षण दिया। इसके अलावे भी उन्होंने हर समुदाय के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं संचालित की। जिससे समाज के वंचित वर्ग भी अब समृद्ध होते हुए बिहार को समृद्ध राज्य बनाने में लगे हैं।

जमुई के सांसद चिराग पासवान के पर तंज कसते  हुए श्री हजारी ने कहा कि केवल पासवान का टाइटल रखने से कोई पासवान नहीं हो जाता। पासवान का अपना जीन होता है। विधायक महेश्वर हजारी ने कहा कि वह असली पासवान हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आरक्षण के उद्देश्य को भी नीतीश कुमार ने पूरा किया है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने भी कहा कि राज्य में महिलाओं के विकास के लिए नीतीश कुमार के द्वारा कई कार्य किए गए हैं। महिलाओं के अधिकार एवं न्याय के लिए राज्य महिला आयोग सतत प्रयासरत है। जब तक नीतीश कुमार की सरकार रहेगी, तब तक राज्य में महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष ठाकुर राजीव कुमार सिंह एवं संचालन इजहार असरफ ने की। समारोह में पूर्व जिला पार्षद अफरोज अहमद, पूर्व उपप्रमुख शिवशंकर महतो,एचएम कमर अख्तर आदि थे। इधर रहीमपुरउद्दीन के स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान किया गया। वक्ताओ ने आने बाले चुनाव में भाजपा से सचेत रहने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *