वाहन लूट व छिनतई गिरोह का खुलासा, लूट के वाहनों के साथ छह बदमाश गिरफ्तार, भाड़ा पर वाहन लेकर देता था घटना को अंजाम, शराब धंधेबाज के हाथों देता बेच

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के चकमेहसी पुलिस ने वाहन लूट व छिनतई गिरोह का खुलासा किया है। इसमें शामिल छह बदमाशों को लूट व चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया है। समस्तीपुर सदर डीएसपी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि चकमेहसी थाना के सैदपुर बांसबाड़ी के पास बांध पर चार पांच संदिग्ध व्यक्ति ऑटो लगाकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की गुप्त सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद चकमेहसी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद चार बदमाशों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

जिसमें पूसा थाना के महमदा गढ़टोली के भरत नंदन कुमार उर्फ पमपम, विजय पासवान, महमइर भूईया स्थान के बच्चन पासवान एवं चकमेहसी थाना के सैदपुर सहौली के दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की लूटी गयी एक ऑटो भी बरामद किया गया।
डीएसपी ने बताया कि शराब धंधेबाज दिलीप कुमार की निशानदेही पर पूसा पुलिस के सहयोग से पूसा थाना के हरपुर पूसा के रुपेश कुमार एवं महमदा चांदनी चौक के रणधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी की दो बाइक के अलावे छिना गया एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि ये लोग चार की संख्या में चलते हैं और किसी ऑटो व वाहन को भाड़े पर ले जाते हैं तथा सूनसान जगह पर मौका पाकर चालक के साथ मारपीट कर गाड़ियों को लूट लेते हैं। इस गिरोह के द्वारा बाइक की भी चोरी की जाती है। फिर चोरी व लूट की बाइक व वाहन को शराब धंधेबाजों के हाथों बेच दिया जाता है। जिसके बाद इन वाहनों से शराब धंधेबाज शराब की डिलेवरी करता था। डीएसपी ने बताया कि बरामद आटो को भी इन बदमाशों ने पूसा जाने के लिए भाड़ा पर लिया था। फिर रास्ते में ढोली पूसा रोड भुसकौल के पास तीनों मिलकर ऑटो के चालक को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया तथा गढ्ढा में ढकेल कर ऑटो लेकर फरार हो गया।

चूंकि ऑटो को बेचने के लिए बदामश पमपम के द्वारा शराब धंधेबाज दिलीप कुमार को बेचना था, इस लिए ये लोग रात में सैदपुर में दक्षिण बांध पर पहुंचे थे एवं डील चल रहा थी, इसी दौरान पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में पूसा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चंद्रकांत गौरी, चकमेहसी थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी, चकमेहसी थाना के शेखर सुमन व परशुराम सिंह व अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *