मुंशी हत्याकांड का एफआईआर दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम, नवगछिया में मिला था बेहोश

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के एक एजेंसी के मुंशी अभय पासवान कथित हत्याकांड के खिलाफ मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने, हत्यारे को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लाश के साथ ग्रामीणों ने ताजपुर बाजार क्षेत्र के अमित ऐजेंसी के पास ही मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में भाकपा माले समेत कई दलों के कार्यकर्ता शामिल रहे। मौके पर कई थानों की पुलिस अनहोनी से निबटने को मौजूद थे।

जामस्थल पर मृतक की बहन अर्चना ने कहा कि मेरे भाई की मौत नहीं हत्या की गई है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को किडनेप कर नौवगछिया में ले जाकर हत्या कर दिया गया। इधर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कथित हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की।


विदित हो कि मोरवा प्रखण्ड के रजवाड़ा निवासी रामजी पासवान के पुत्र अभय कुमार ताजपुर के एक एजेंसी में मुंशी के रूप में कई वर्षों से कार्यरत थे। मंगलवार की रात्रि एजेंसी बंद करने के बाद वे गायब हो रहे। बुधवार को नौवगछिया में वे बेहोश मिले। पुलिस ईलाज के लिए अस्पताल ले गई जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम मृतक का शव सीधे ऐजेंसी पर लाकर परिजनों ने रख दिया।

बड़ी संख्या में महिला- पुरूष शुक्रवार दोपहर तक एजेंसी का घेराव एवं सड़क जाम कर कर कारबाई की मांग की। लोजपा के अभय कुमार, भाजपा के अनिकेत अंशु, भाकपा के रामप्रीत पासवान, राजद के अशोक कुमार, विनोद राय, संजय राय, राहुल राय आदि के पहल पर जाम समाप्त करवाया गया। तत्पश्चात मृतक के ग्रामीणों ने शव उठाकर अंतिम संस्कार के लिए मृतक के गाँव ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *