समस्तीपुर में यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुआ होमगार्ड जवान, फेसबुक पर मुजफ्फरपुर की महिला से हुई थी दोस्ती

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यौन शोषण के आरोप में होमगार्ड (गृह रक्षक) जवान दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होमगार्ड जवान बंगरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के फेसबुक पर जान पहचान के बाद एक युवती को प्यार का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप जवान पर है। आरोपी जवान  संविदा पर समस्तीपुर में होमगार्ड के जवान के रूप में कार्यरत है।

इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवती ने महिला थाना में जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसकी जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित युवती मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली है। दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई थी।

बताया जाता है कि जान पहचान होने बाद उसने प्यार का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आवेदन की जांच के बाद महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार को आरोपी जवान को समस्तीपुर पटेल मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *